हेल्दी रेसिपी - नारियल की चटनी

हेल्दी रेसिपी - नारियल की चटनी

क्या आपको बनानी आती है नारियल की चटनी?

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST

नारियल की चटनी न सिर्फ दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है, बल्कि इसे पूरे देश में बनाया और खाया जाता है। स्वाद में ज़बरदस्त नारियल की चटनी को औमतौर पर डोसा, इडली-वड़ा और उत्तपम के साथ खाया जाता है। ये काफी हेल्दी भी होती है। इस चटनी को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। हम आपको आम नारियल चटनी नहीं, बल्कि नारियल और धनिये की चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपके टेस्ट में थोड़ा सा ट्विस्ट ले आएगी।

सामग्री
1 कटोरी ताज़ा घिसा नारियल
6-7 लहसुन की कलियां
दो चम्मच नींबू का रस
1 छोटी कटोरी हरा धनिया
1 चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच दही
5 बारीक कटी हरी मिर्चें
नमक स्वादानुसार

विधि
• एक मिक्सर में नारियल, लहसुन, धनिया, हरी मिर्च, नींबू का रस, चीनी और नमक डालकर पीस लें।
• अब इस मिक्सचर को बाउल में निकालें, और उसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• बारीक कटी हरी मिर्च ऊपर से डालकर परोसें।

चित्र स्रोत - Getty Images
वीडियो स्रोत - Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News