हेल्दी रेसिपी : मशरूम बिरयानी

हेल्दी रेसिपी : मशरूम बिरयानी

क्या आपने वेज हेल्दी एण्ड टेस्टी बिरयानी ट्राई करना नहीं चाहेंगे?

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST

बिरयानी का नाम आते ही मटर या चिकन बिरयानी की बात ही याद आती है, लेकिन क्या आपने मशरूम बिरयानी के बारे में कभी सुना है? नहीं न! अगर आपने इस बिरयानी को कभी खाया तो दूसरा बिरयानी कभी ट्राई करना नहीं चाहेंगे। मशरूम के बारे में एक अच्छी बात यह है कि ये ब्लड-शुगर और ब्लड-प्रेशर दोनों को कंट्रोल करता है। साथ ही टेस्टी भी होता है। तो फिर देर न करें और आज ही बनायें।

सामग्री

2 बड़े चम्मच कटा अदरक

4-5 लौंग

3-4 छोटी इलायची

1 छोटा टुकड़ा दालचीनी

2 कलियाँ लहसुन

1 छोटा चम्मच तेल

1 छोटा चम्मच घी

2 स्लाइस किया हुआ प्याज़

3-4 हरी मिर्च

2 कटे हुए टमाटर

200 ग्राम मशरूम

1 छोटा चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

नमक स्वादानुसार

1 कटोरी भीगा चावल

2 छोटे चम्मच कटा हुआ पुदीना पत्ता

2 छोटे चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ता

1 नींबू

विधि

• बिरयानी बनाने के पहले इसका मसाला तैयार कर लें। एक मिक्सर में अदरक, दालचीनी, लौंग, इलायची और लहसुन डालकर पेस्ट बना लें।

• एक हांडी में घी और तेल दोनों डालकर गरम करें। उसके बाद उसमें पेस्ट को डालकर भूनें। फिर उसमें कटा हुआ प्याज़ डालकर जब वह सुनहरा लाल रंग का हो जाय तो उसमें हरी मिर्च, टमाटर, मशरूम, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाने के बाद थोड़ी देर पकायें।

• फिर उसमें भीगा चावल और पानी डालकर कम आंच पर पंद्रह मिनट तक पकायें।

• पक जाने के बाद धनिया पत्ता और नींबू का रस स्वाद के अनुसार डालकर अच्छी तरह मिलाने के बाद मशरूम बिरयानी गरमागरम सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News