मूली की चटनी : हेल्दी रेसिपी

मूली की चटनी : हेल्दी रेसिपी

मूली की चटनी आपने कभी बनाई है?

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

सर्दियों में बाज़ार में खूब मूली बिकती है। ये बहुत सस्ती और आसानी से मिलने वाली सब्ज़ी है। कुछ लोग इसे यूं ही बड़े मजे से खाते हैं तो कुछ लोग सलाद बनाकर खाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इसका स्वाद ही अच्छा नहीं लगता है। तो क्या जिन लोगों को इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता क्या वे इसके गुणों से वंचित रह जायेंगे। बिल्कुल नहीं, आपके लिए एक ऐसी रेसिपी ला रहे हैं जो सर्दी के दिनों में खाने के साथ चटनी की तरह चखने पर खाने में लाजवाब़ स्वाद आ जाता है। जानना चाहते हैं कि क्या है ये- मूली की चटनी। ये डिश मूली और नारियल दोनों के सारे गुण लिये हुए होती है। यह डिश पीलिया रोगी यानि जॉन्डिस मरीज़ो के साथ-साथ पाइल्स के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। अक्सर बच्चे मूली खाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन मूली की चटनी उनके नापसंद को पसंद में बदल देगी। तो फिर बिना देर किये इस टेस्टी एण्ड हेल्दी चटनी को बनाकर खाने में एक अलग ही ज़ायका लाइए।

सामग्री

1 कटोरी कसा हुआ नारियल

1 कटोरी इमली का पानी

1 छोटा चम्मच कटा हुआ अदरक

2 लहसुन की कलियां

1 छोटा चम्मच साबुत काली मिर्च

नमक स्वादानुसार

2-3 कटी हरी मिर्च

1 बड़ी कटोरी कसी हुई मूली

गार्निश के लिए

सरसों और कड़ी के पत्ते

विधि

• चटनी बनाने के लिए पहले मिक्सर में नारियल, इमली का पानी, अदरक, लहसुन, काली मिर्च, नमक और हरी मिर्च डालकर पीस लें।

• उसके बाद मिक्सर में मूली और पानी डालकर फिर से पीस लें।

• अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर ऊपर से सरसों और कड़ी पत्ता से गार्निश करके परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News