मेथी पापड़ की सब्ज़ी - हेल्दी रेसिपी

मेथी पापड़ की सब्ज़ी - हेल्दी रेसिपी

क्य़ा आपने खाई है पापड़ की सब्ज़ी?

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

मेथी दाना किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है, जिससे ढेर सारी स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए मेथी का नियमित सेवन किसी औषधि से कम नहीं है। साथ ही, आंखों की एक आम समस्या मोतियाबिंद से भी ये बचाव करती है। यदि गले में अक्सर दर्द रहता हो तो मेथी के एंटीबैक्टीरियल गुण आपको राहत पहुंचाते हैं। लेकिन मेथी को यूं खाना आसान काम नहीं। इसलिए हम आपके लिए मेथी की एक ऐसी डिश ‘मेथी पापड़ की सब्ज़ी’ की रेसिपी लाए हैं, जिसे आप लंच या डिनर में खा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

सामग्री

मूंग दाल पापड़ – 8

मेथी दाना  - ¼ कटोरी

तेल  - 4 चम्मच

राई – 1 चम्मच

दालचीनी – 2 इंच का एक टुकड़ा

सूखी लाल मिर्च – 5

हींग – चुटकी भर

हल्दी पाउडर – 1 चम्मच

धनिया पाउडर – 2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1½ चम्मच

नमक – स्वादानुसार

कोकम – 4

गुड़ - 1½ चम्मच, घिसा हुआ

हरा धनिया – 2 चम्मच, बारीक कटा हुआ

विधि

  • मेथी दानों को दो कप पानी में 2 घंटे के लिए भिगोएं।
  • भीगे मेथी दानों को प्रेशर कुकर में उबाल लें। उबले मेथी दानों को छानकर, साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें राई, दालचीनी और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें।
  • अब इसमें हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और पका हुआ मेथी दाना डालें और चलाएं।
  • अब इसमें दो कप पानी, नमक, कोकम और गुड़ मिलाएं, व कुछ देर पकाएं।
  • अब इसमें कटे हुए पापड़ डालकर नर्म होने तक पकाएं।
  • पापड़ पक जाने पर कटा हरा धनिया मिलाएं।
  • मेथी पापड़ की सब्ज़ी तैयार है, इसे गर्मागर्म परोसें।

चित्र स्रोत– Khana Khazana Official Channel

वीडियो स्रोत – Khana Khazana Official Channel/Youtube


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News