By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:38 PM IST
बैंगन खाना किसको अच्छा लगता है? बच्चे हो या बड़े सब इसको खाने के नाम से मुँह बना देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है? बैंगन में हाई फाइबर और लो कार्बोहाइड्रेड होने के साथ-साथ पोटाशियम, विटामिन और बहुत कुछ होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके आपके दिल का ख्याल रखता है। यह डाइबीटिज रोगी के लिए भी अच्छा होता है। यहाँ तक कि बैंगन खाने से स्किन में भी ग्लो आता है। तो आइये इसी फायदेमंद सब्ज़ी की एक मज़ेदार डिश मसाला रवा बैंगन बनाएं।
सामग्री
2 लंबे बैंगन
1 छोटा चम्मच जीरा
12 काली मिर्च
1 छोटा चम्मच सौंफ
2 लाल मिर्च
12 कड़ी पत्ता
1 बड़ा चम्मच चना दाल
1 बड़ा चम्मच चावल
नमक स्वादानुसार
¼ छोटा चम्मच हल्दी पावडर
1 बड़ा चम्मच इमली का गूदा
1 कप रवा
ज़रूरत के अनुसार तेल
विधि
• कढ़ाही को गर्म करके उसमें जीरा, काली मिर्च, सौंफ, सूखी मिर्च, कड़ी पत्ता, चना दाल, चावल को डालकर भून लें।
• मसालें के इस मिश्रण को ठंडा करके इसमें इमली का गूदा डालकर इसको पीसकर पेस्ट बना लें।
• अब बैंगन को लंबा-लंबा काट लें फिर उसमें हल्दी, नमक और तैयार पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• एक प्लेट में रवा में नमक डालकर उसमें बैंगन को डालकर अच्छी तरह से रोल करके थोड़े-से तेल में हल्का फ्राइ तब तक करें जब तक कि वह सुनहरा रंग का न हो जाय।
• फिर क्या है गरमागरम परोसें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।