By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST
दूध हमारी सेहत के लिए कितना ज़रूरी है, इस पर बातें तो कई बार हो चुकी हैं। खुद आप भी जानते हैं, कि दूध से मिलने वाला कैल्शियम और पोषक तत्व, हम सभी की बॉडी को कितने तरह से फायदा पहुंचाता है। लेकिन फिर भी, दूध पीना कई लोगों को लिए बहुत मुश्किल काम होता है। ऐसे में, आप ये मसाला दूध ट्राई कर सकते हैं। ये फ्लेवर्ड दूध, कैलोरी में थोड़ा ज्यादा होता है, इसलिए इसे रोज़ न लें, लेकिन कभी-कभी इसके मज़े उठाए जा सकते हैं। और हां, दूध के नाम पर नाक-भौ सिकोड़ने वाले अपने छोटे से बच्चे को एक बार ये टेस्ट ज़रूर करवाएं, देखियेगा उसे दूध कितना पसंद आने लगेगा। आइये, जानें मसाला दूध की फटाफट रेसिपी।
सामग्री
5 कप दूध
1 चुटकी केसर
¼ चम्मच इलायची पावडर
1 चुटकी जायफल पावडर
5 चम्मच चीनी
15 बादाम (उबले और कटे हुए)
15 पिस्ता (उबले और कटे हुए)
विधि
1) एक नॉन स्टिक पैन में दूध को गाढ़े हो जाने तक उबालें।
2) इसमें केसर, जायफल पावडर, इलायची पावडर, चीनी मिलाएं और कम आंच पर पकाएं।
3) इसके बाद बादाम और पिस्ता मिलाएं।
4) ठंडा या गर्म परोसें।
चित्र स्रोत - Getty Images
(प्रस्तुत चित्र मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।)
वीडियो स्रोत - Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।