खट्टी मिट्ठी माहनी: हेल्दी रेसिपी

खट्टी मिट्ठी माहनी: हेल्दी रेसिपी

आपने इससे पहले कभी जम्मू की डिश बनाई है, नहीं तो इसको ज़रूर बनायें!

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

कभी-कभी फीवर होने पर या लंबे समय तक एक ही तरह का खाना खाते-खाते मुँह का स्वाद बिगड़ जाता है तब कुछ खट्ठा-मीठा खाने का मन करता है जिसको खाते ही मन कहे कि बस बात बन गयी। तो चलिये ऐसे ही एक रेसिपी के बारे में बताते हैं जिसको बनाने के लिए ज्यादा चीजों की भी ज़रूरत नहीं है और ये आसानी से बन भी जाती है। खट्टी मिट्ठी माहनी मूल रूप से जम्मू की रेसिपी है जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी है।

सामग्री

4 कच्चे आम

2 बड़े चम्मच बेसन

½ छोटा चम्मच लहसुन

नमक स्वादानुसार

½ छोटा चम्मच हल्दी

1 छोटा चम्मच मेथी दाना

½ छोटा चम्मच हींग

1 छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च

2 साबुत लाल मिर्च

½ छोटा चम्मच चीनी

विधि

• इस खट्टी मिट्ठी माहनी को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन, लहुसन, हींग, नमक और पानी डालकर बैटर को बना लें।

• एक कढ़ाही में तेल गर्म करके उसमें बैटर के पकौड़े बनाकर हल्का तल लें।

• अब आम के गूदे में बेसन,हल्दी, हींग, लाल मिर्च डालकर सबको अच्छी तरह से मिला लें।

• फिर एक दूसरे कढ़ाही में तेल गर्म होने के बाद उसमें मेथी दाना, हींग, साबुत लाल मिर्च डालकर छौंक डालें। उसके बाद उसमें चीनी और पकौड़े और बेसन के मिश्रण को डालकर थोड़ी देर तक पकाने के बाद आंच पर से उतार दें।

• एक सर्विग बाउल में इसको डालें और चावल और चने की दाल के साथ सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock


Related Videos

Related News