By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST
कबाब की बात आते ही मुँह में पानी आ जाता है लेकिन फिर याद आता है कि फ्राईड होगा, बहुत मसाले लगेंगे। तो फिर छोड़ो, नहीं खाना! आपको दिल छोटा करने की ज़रूरत नहीं है, आपको हेल्दी शाकाहारी कबाब के रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जो जल्दी बन भी जाता है और ज्यादा तेल और मसालों की भी ज़रूरत नहीं होती है।
सामग्री
300 ग्राम कमल ककड़ी
3 आलू उबला और मैश किया हुआ
नमक स्वादानुसार
4 कटी हुई हरी मिर्च
1 इंच टुकड़ों में कटा हुआ अदरक
2 छोटा चम्मच चाट मसाला
¼ छोटा चम्मच जायफल पावडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
1 बड़ा चम्मच भूनी हुई चना दाल पावडर
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
तेल हल्का फ्राइ करने के लिए
सजाने के लिए
1 ताजी लाल मिर्च से बनाया हुआ फूल
1 हरी प्याज़ का फूल
पुदीने की चटनी ज़रूरत के अनुसार
विधि
• कमल ककड़ी को अच्छी तरह से धो लें। फिर उसको एक कप पानी डालकर प्रेशर कुकर में दो सीटी आने तक उबाल लें। अब पानी निकालकर भून लें।
• फिर उबले और मैश किए हुए आलू में डालें। उसके बाद उसमें नमक, हरी मिर्च, चाट मसाला, जायफल पावडर,गरम मसाला, धनिया पत्ता, चना दाल पावडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलायें। उस मिश्रण का छोटा-छोटा कवाब़ बना लें।
• एक पैन में हल्का फ्राइ करने के लिए तेल गर्म कर लें। उसमें कवाब़ के गोले डालकर दोनों तरफ से सुनहला भूरा रंग का होने तक फ्राइ करें।
• इसको एब्जॉरबेंट पेपर पर निकाल कर बचे तेल को सोखने के बाद प्लेट पर लाल मिर्च और हरे प्याज़ के फूल से सजाकर रखें। गरमागरम हरी चटनी के साथ परोसें।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।