By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
हर मौसम में खुद को विभिन्न तरह के रोगों से बचाने के लिए अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की ज़रूरत होती है। इस काम में सबसे ज्यादा सहायता जो फल करता है वह है आंवला। आंवला में आयरन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर के इम्युनिटी लेवल को बढ़ाकर बॉडी को मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है। सर्दी के मौसम में वैसे तो संतरा पाया जाता है जो विटामिन सी के ज़रूरत को पूरा करता है लेकिन क्या आपको पता है कि आंवला में संतरे की तुलना में लगभग बीस गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। लेकिन सबसे मुश्किल की बात ये है कि बच्चे और बड़े इसके स्वाद के कारण खाना नहीं पसंद करते हैं। चिंता न करें आपकी इस मुश्किल को आसान करते हैं। आपको एक ऐसे चटपटी डिश के बारे में बताते हैं जिसको बच्चे तो बच्चे बड़े भी मांग-मांग कर खायेंगे, वह है आंवले का अचार। इस अचार की खास बात ये है कि इसको आप मिनटों में बनाकर सर्व कर सकते हैं और ये पूर्ण रूप से हेल्दी भी है।
सामग्री
500 ग्राम उबले आंवले
1 छोटा चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
½ छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच आमचूर
2 छोटे चम्मच गुड़
2 छोटे चम्मच तेल
विधि
• इस अचार को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाही में तेल गर्म करें।
• तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा, अजवाइन, आमचूर, हींग, गुड़ डालकर भूनें।
• भूनने के बाद आंवला डालकर पांच से सात मिनट तक ढककर पकायें।
• लीजिए आपका इस्टैंट अचार मिनटों में तैयार है।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock