बाज़ार से पैकेट लाना छोड़िये, घर पर ही बनाएं हेल्दी ‘सांभर मसाला’!

बाज़ार से पैकेट लाना छोड़िये, घर पर ही बनाएं हेल्दी ‘सांभर मसाला’!

घर में बहुत आसानी से सांभर मसाला बनाया जा सकता है। जानिये इसकी रेसिपी।

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST

सांभर एक बहुत लोकप्रिय साउथ इंडियन डिश है। ये दाल और सब्ज़ियों को मिलाकर बनाया जाता है और इसमें एक बहुत ख़ास मसाला डाला जाता है, जिसे सांभर मसाले के नाम से जाना जाता है। सांभर मसाला बहुत ख़ुशबूदार और थोड़ा तीखा होता है। अमूमन लोग इसे बाज़ार से खरीदते हैं। लेकिन, अगर आप चाहें तो चुटकियों में घर पर ही बहुत बढ़िया सांभर मसाला तैयार कर सकते हैं। घर पर सांभर मसाला तैयार करने का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि इसमें किसी किस्म की मिलावट से आप बच जाएंगे। तो आइये, जानते हैं सांभर मसाले की रेसिपी। (इसे भी पढ़ें, घर पर ही मिनटों में तैयार करें छोले मसाला!)

सामग्री

1 कटोरी सूखा धनिया

1 चम्मच राई

½ चम्मच ज़ीरा

2 चम्मच मेथी दाना

13 सूखी लाल मिर्च

20 करी पत्ते (सूखे)

¾ चम्मच हींग

½ चम्मच हल्दी पावडर

विधि

एक पैन में साबुत धनिया, राई, जीरा, मेथी दाना और सूखी लाल मिर्चों को भूनें।

इन मसालों को थोड़ा ठंडा कर लें।

इसमें कड़ी पत्ते, हींग, हल्दी पावडर डालें और पीस लें।

सांभर बनाते समय इस मसाले का इस्तेमाल करें।

प्रस्तुत चित्र  मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News