घर पर बनाएं गर्म मसाला पावडर, जानिये क्या है रेसिपी!

घर पर बनाएं गर्म मसाला पावडर, जानिये क्या है रेसिपी!

बाज़ार के मिलावटी गर्म मसाले का सेवन न करें, घर पर ही बनाएं ये मसाला।

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST

गर्म मसाला भारतीय खाने में एक नायाब स्वाद लाने का काम करता है। ये न सिर्फ खाने को तीखा और खुशबूदार बनाता है, बल्कि इससे खाने का ज़ायका भी कई गुना बढ़ जाता है। सादी सी सब्ज़ी में थोड़ा सा गर्म मसाला पावडर डालने पर वो सादी से शाही सब्ज़ी हो जाती है। लेकिन, बाज़ार में मिलने वाले गर्म मसाले में काफी मिलावट आने लगी है। अगर आप मिलावट वाला गर्म मसाला नहीं खाना चाहते तो ट्राई करें होममेड गर्म मसाला पावडर। आइये जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री

2 फूल चक्री

6 काली इलायची

2 ½ चम्मच काली मिर्च

10 टुकड़े दालचीनी (एक इंच)

10 लौंग

8 हरी इलायची

1 जावित्री

4 चम्मच सूखा धनिया

4 चम्मच ज़ीरा

½ चम्मच जयफल (कद्दूकस किया हुआ)

नमक (आधा चम्मच)

सामग्री

1)   सभी मसालों को एक पैन में डालकर सूखा भून लें।

2)  भुने हुए सूखे मसालों को पैन से उतारकर ठंडा होने दें।

3)   ठंडा होने पर पीस लें और फिर किसी एयरटाइट कंटेनर में रखें। ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News