By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST
अगर आप छोले बनाने के लिए बाज़ार से छोले मसाला लाती हैं, तो अब आपको अपनी ये आदत बदल लेनी चाहिए। बाज़ार में मिलने वाले मसालों में अक्सर मिलावट होती है, जिस वजह से वो आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। आप घर पर ही, बहुत आसानी से छोले मसाला बना सकती हैं। ये मसाला बाज़ार के मसाले से ज्यादा ख़ुशबूदार और हेल्दी होता है। तो आईये जानते हैं इस छोले मसाले की झटपट रेसिपी।
सामग्री
2 चम्मच ज़ीरा
3 चम्मच साबुत धनिया
2 डंडिया दालचीनी (एक इंच वाली)
10 लौंग
1 बड़ी इलायची
½ चम्मच अजवायन
2 ½ चम्मच काली मिर्च
1 चम्मच कसूरी मेथी
5 त्रिफला
2 बड़े चम्मच अनारदाना
10 तेज़ पत्ते
10 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच अमचूर
½ चम्मच सौंठ
1 चम्मच नमक
2 चम्मच काला नमक
विधि
1) एक पैन में जीरा, धनिया, कसूरी मेथी, लौंग, दालचीनी, अजवायन, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, बड़ी इलायची, काली मिर्च, त्रिफला और अनारदाना डालकर भून लें।
2) इन भुने हुए साबुत मसालों को थोड़ा ठंडा करके मिक्सी में डालें। इसमें, आमचूर, सौंठ, नमक और काला नमक डालकर पीसें।
3) अब ये छोले मसाला इस्तेमाल के लिए तैयार है।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।