गुलकंद पेड़ा: हेल्दी रेसिपी

गुलकंद पेड़ा: हेल्दी रेसिपी

घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी मिठाई।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

त्यौहारों का मौसम है, और त्यौहार बिन मिठाई सूने होते हैं। लेकिन आजकल लोग बाहर की मिठाई खाने से कतराते हैं, क्योंकि त्यौहार के समय एक तो मिठाईयों के दाम  आसमान चढ़कर बोलते हैं उसके बाद वे सेहत के लिए सही होंगे कि नहीं ये सोचकर लोग मिठाई खाना ही नहीं चाहते हैं। इसलिए मिठाई भी बहुत सोच-समझकर चुनते हैं। लेकिन बाजार में कौन-सा मिठाई आपके सेहत के लिए सही है ये कहना मुश्किल है। चलिये आपकी इस मुश्किल को भी आसान कर देते हैं। गुलकंद पेड़ा एक ऐसी रेसिपी है जो मिनटों में बन जाती है। अगर आपने पहले कभी मिठाई नहीं बनाई है तब भी आप बड़ी ही आसानी से इस मिठाई को घर पर बना सकते हैं। इस पेड़े की रेसिपी में ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं जो हेल्दी होते हैं और चीनी का इस्तेमाल आप अपने स्वाद के अनुसार कम कर सकते हैं या चीनी के जगह पर आप गुड़ या शुगर फ्री का इस्तेमाल करें।

सामग्री

1 बड़ी कटोरी खोया

1 छोटी कटोरी पिसी हुई चीनी

4 बड़े चम्मच गुलकंद

सजाने के लिए कटा बादाम

सजाने के लिए कटा पिस्ता

1-2 छोटे चम्मच कुटी हुई इलायची

1 छोटा चम्मच पिसी हुई इलायची

विधि

• खोये में पिसी हुई चीनी मिलाकर भूनें फिर ठंडा करने के लिए छोड़ दें।

• अब इसको टिक्की की तरह बनाकर गुलकंद से फिलिंग करें।

• उसके बाद बादाम, पिस्ता और इलायची से सजायें और ऊपर से थोड़ा इलायची पाउडर डालकर सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News