By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST
खाना ऐसा होना चाहिए जो बोरिंग न हो और सेहतमंद हो। गाजर खाना अच्छा होता है क्योंकि इसमें फाइबर, विटामिन ए, बीटाकैरोटीन होता है जो आंख और स्किन के साथ-साथ पेट के लिए भी अच्छा होता है। मगर यूं ही गाजर खाकर या सलाद खाकर शायद आप बोर हो गए होंगे। चलिये आपको एक ऐसे सलाद रेसिपी के बारे में बताते हैं जिसका स्वाद हर एक चम्मच के साथ अलग-अलग होता है, वह है- गाजर और किशमिश का सलाद। इस सलाद में फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण देर तक पेट को भरा रखता है और वेट लॉस में मदद करता है।
सामग्री
5 गाजर ग्रेट किया हुआ
½ कप किशमिश भिगोया हुआ
8 अखरोट क्रश किया हुआ
2 बड़े चम्मच नींबू का रस
1 हरी मिर्च कटी हुई
¼ छोटा चम्मच काली मिर्च क्रश किया हुआ
1 बड़ा चम्मच शहद
8 पुदीना के पत्ते
¼ छोटा चम्मच काला नमक
नमक स्वादानुसार
विधि
• एक बाउल में गाजर, किशमिश,अखरोट और पुदीना डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• एक दूसरे बाउल में काला नमक, नमक, नींबू रस, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर और शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें और उसको गाजर वाले बाउल में डाल दें।
• अच्छी तरह से मिलाने के बाद सर्व करें और इस लाजवाब़ सलाद का लुत्फ़ उठायें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।