गाजर और बादाम का पोहा: हेल्दी रेसिपी

गाजर और बादाम का पोहा: हेल्दी रेसिपी

क्या आपके पास खाना बनाने के समय नहीं है? इस हेल्दी रेसिपी को सिर्फ दस मिनट में बना लीजिए।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

घर में अचानक मेहमान आ गए हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या करें? आपकी मुश्किल हुई आसान, सिर्फ दस मिनट में आप हेल्दी गाजर और बादाम का पोहा बनाकर सबको खिलाकर खुश कर सकती हैं। इस डिश को आप बच्चों के टिफिन में भी बनाकर दे सकती हैं क्योंकि इसको बनाना जितना आसान है उतनी ही ये पौष्टिकता से भरपूर होती है। गाजर एन्टी-ऑक्सिडेंट का काम करती है और ये आँख और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होती है। और बादाम के बारे में जितना कहेंगे वह कम ही होगा। इसलिए बिना देर किये झटपट इस रेसिपी को बना डालिये।

सामग्री

1 कप पोहा

2 छोटे चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

1 ग्रेट की हुई गाजर

1 छोटा चम्मच चना दाल

1 कटा प्याज़

½ छोटा चम्मच उड़द दाल

2 छोटे चम्मच पिसी मूँगफली

½ छोटा चम्मच जीरा

½ छोटा चम्मच नींबू का रस

½ छोटा चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च

नमक स्वादानुसार

विधि

• सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें फिर उसमें जीरा डालकर भून लें। उसके बाद चना और उड़द की दाल डालकर उनको भून लें।

• अब इसमें प्याज डालकर भूनने के बाद गाजर, पोहा, नमक, लाल मिर्च और नींबू का रस डालकर सबको अच्छी तरह से मिलायें। उसके बाद उसमें मूंगफली और धनिया डालकर उन सबको भी अच्छी तरह से मिला लें।

• सर्व करने के पहले धनिया और मूंगफली से गार्निश कर लें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News