हेल्दी रेसिपी: फ्रेश फ्रूट यॉगट

हेल्दी रेसिपी: फ्रेश फ्रूट यॉगट

इस फ्रेश फ्रूट यॉगट को बच्चे बड़े चाव से पियेंगे।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST

आम तौर पर हर माँ बच्चों के पीछे दूध लेकर दौड़ती हुई ही नजर आती है। यानि बच्चों को दूध पिलाना हर माँ के मशक्कत भरा काम होता है। चलिये आपके इस भाग-दौड़ को कम कर देते हैं। दूध के जगह पर दही भी उतना ही हेल्दी होता है। इसलिए दही में तरह-तरह की मौसमी फलों को डालकर एक ऐसा फ्रेश फ्रूट यॉगट रेसिपी बनाते हैं जिनको बच्चे तो बच्चे बड़े भी माँग-माँग कर पीने लगेंगे।

सामग्री

200 ग्राम यॉगट्

½ बाउल स्लाइस किया हुआ पपीता

½ बाउल अनार के दानें

½ बाउल स्लाइस किया हुआ कीवी

15-20 अंगूर

5-6 स्ट्रॉबेरी

1 बड़ा चम्मच शहद

2 बड़े चम्मच संतरे का जूस

1 रामबुटान

विधि

• एक मिक्सिंग बाउल में दही लें और उसमें पपीता, अनार के दाने, कीवी, अंगूर, स्लाइस किये हुए स्ट्रॉबेरी, शहद और संतरे का रस मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें।

• इसको थोड़ा आकर्षक तरीके से सर्व करने के लिए एक लंबे सर्विंग गिलास में फल और यॉगट डिलाइट के लेयर बनायें और ऊपर से रामबुटान डालकर सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News