हेल्दी रेसिपी: मसालेदार टोफू की सब्जी

हेल्दी रेसिपी: मसालेदार टोफू की सब्जी

क्या आपने टोफू कभी ट्राई किया है?

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

जिन लोगों को पनीर या दूध के चीजों से एलर्जी हैं उनके लिए टोफू से अच्छा विकल्प हो ही नहीं सकता। सोयाबीन दूध से बना टोफू रंग में पीला सफेद होता है और पनीर के छोटे ब्लॉकों जैसा दिखता है। टोफू फैट रहित सबसे अच्छा प्रोटीन का स्रोत होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि टोफू से क्या बनायें, तो चलिये आपको एक ऐसे हेल्दी रेसिपी के बारे में बताते है जो आसानी से बन भी जाता है और ये पौष्टिकता से भरपूर भी होता है, वह है- मसालेदार टोफू की सब्जी।

सामग्री

200 ग्राम टोफू तिकोने टुकड़ों में कटा हुआ

1 बड़ा चम्मच सौंफ

4 एक इंच के दालचीनी स्टिक

½ इंच सूखी अदरक का टुकड़ा

20 काली मिर्च

½ छोटा चम्मच सिजवान पेपर

½ फूलचक्री (star anise)

2 मध्यम आकार के प्याज़

2 हरी शिमला मिर्च

2 बड़े चम्मच तेल

2-3 हरी प्याज़ कटी हुई

2 एक इंच टुकड़ों में कटी हुई अदरक की स्लाइस

2 हरी मिर्च कटी हुई

नमक स्वादानुसार

1½ डार्क सॉय सॉस

2 बड़े चम्मच चीनी

3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर (2 बड़े चम्मच पानी में घोल लें)

विधि

• इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले मसाले को बना लें। एक मिक्सर में सौंफ, दालचीनी, सूखी अदरक, काली मिर्च, सिजवान पेपर और फूलचक्री को एक साथ पीसकर पाउडर बना लें। ये पाँच मसालों से बना पाउडर है।

• एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करे्ं और उसमें प्याज़ और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें। फिर इनको एक बाउल में अलग रख दें।

• अब बचा हुआ तेल डालकर उसमें हरी मिर्च, अदरक और हरी प्याज़ डालकर हल्का पकायें। अब उसमें टोफू डालकर पकायें। कुछ देर के बाद उसमें नमक, सॉय सॉस, चीनी, आधा छोटा चम्मच तैयार मसाला डालकर हल्का पकायें।

• फिर उसमें शिमला मिर्च और प्याज़ डालकर टॉस करें।

• उसके बाद पानी में घुला कॉर्नफ्लावर डालकर तेज आंच पर एक-दो मिनट तक पकायें। और गरमागरम परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News