By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST
फालूदा पारसियों के परम्परागत रेसिपियों में आता है क्योंकि वे खाने में अंत में इसको लेना नहीं भूलते हैं। वैसे भी फालूदा तो हम सब रेस्तरां में पीते ही हैं लेकिन क्या आप इसको घर पर बनाना नहीं चाहेंगे। फालूदा के सामग्रियों में मूल रूप से अरारूट और सब्ज़ का इस्तेमाल होता है जो पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। अरारूट में विटामिन, मिनरल, पोटाशियम, कैल्सियम प्रचुर मात्रा में होते है साथ ही इसमें कैलोरी कम होता हैं। जो लोग वज़न घटाना चाहते हैं वे अरारूट लेते हैं। सब्ज़ में फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होता है, साथ ही पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। इसलिए देर किस बात की, टेस्टी फालूदा घर पर बनायें और बच्चों से बड़े सबको खुश कर दें।
सामग्री
½ कप अरारूट
कुल्फी
1 बड़ा चम्मच सब्ज़ा के बीज (दो-तीन घंटे तक भिगोया हुआ)
रबड़ी
गुलाब का शरबत
शुगर सिरप
बर्फ कूटा हुआ
विधि
• फालुदा के सेव या लच्छे बना लें। इसको बनाने के समय रबड़ी और बर्फ को फ्रीजर में रख दें। उसके बाद फालुदा के लच्छे बनाने के लिए अरारूट में पानी डालकर तब तक घोलें जब तक कि उसकी गुठलियाँ न खत्म न हो जाय। उसके बाद उसमें और पानी डालकर पतला घोल बना लें।
• अब घोल को अच्छी तरह से पकाना है। जब तक घोल पकेगा तब तक लच्छे बनाने के लिए मशीन को फिट कर लेंगे। घोल को लगातार चलाते रहे जब तक कि उसका ट्रांसपरेंट कलर न आ जाये।
• जब घोल बन जाय तब गरम अवस्था में ही मशीन में डालकर सेव बनायेंगे। बाउल में बर्फ डाला हुआ ठंडा पानी लेंगे फिर उसमें सेव बनाते हुए डालेंगे।
• सब्जा के बीज को दो-तीन घंटे तक भिगोकर रखें।
• अब एक गिलास में दो छोटे चम्मच बर्फ डालें, फिर उसमें दो छोटे चम्मच चीनी का सिरप डालने के बाद एक स्कूप कुल्फी, फालुदा सेव, दो छोटे चम्मच फालूदा के बीज, दो छोटे चम्मच रबड़ी डालने के बाद गुलाब का शरबत डालें।
• अब फालूदा बनकर तैयार हो गया है, बस पीने की देर है।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Nisha Madhulika /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.