हेल्दी रेसिपी: ब्राउन राइस विद मशरूम

हेल्दी रेसिपी: ब्राउन राइस विद मशरूम

उफ्फ! इस टेस्टी फ्राइड रेसिपी को ट्राई किये बिना कैसे रह सकते हैं!

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST

आजकल हेल्दी खाना खाने का चलन तेज़ी पर है। लेकिन लोग हेल्दी खाना तो चाहते हैं बशर्ते कि वह टेस्टी भी हो। चलो आपको एक ऐसे फ्राइड राइस के बारे में बताते हैं जो ब्राउन राइस से बना है मशरूम के साथ। इसमें बीन्स और शिमला मिर्च आदि डाला जाता है, ये सारे चीजें हेल्दी और पौष्टिक दोनों हैं। ब्राउन राइस तो वाइट राइस से ज्यादा हेल्दी होता है जो कोलेस्ट्रॉल को लो करने और वेट लॉस करने में मदद करता है। फिर क्यों नहीं आज ही ये रेसिपी ट्राई करें।

सामग्री

2 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल

3 छोटा चम्मच प्याज़

1 छोटा चम्मच लहसुन

2 बड़े चम्मच बीन्स

2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च

4 बड़े चम्मच मशरूम

नमक स्वादानुसार

2 बाउल ब्राउन राइस

1 छोटा चम्मच पीसी हुई सफेद मिर्च पाउडर

गार्निश के लिए

लाल, पीली, हरी शिमला मिर्च

विधि

• एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें। फिर प्याज़ और लहसुन डालकर भूनें। फिर उसमें बीन्स, शिमला मिर्च और मशरूम डालें।

• थोड़ा-सा पक जाने के नमक डालें। उसके बाद भिगा हुआ ब्राउन राइस डालने के बाद सफेद मिर्च का पाउडर डालें। कुछ देर पकने के बाद एक प्लेट में सर्व करने के बाद पीली, लाल और हरी शिमला मिर्च के साथ गार्निश करके सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News