By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
बैंगन का नाम सुनते ही सबका मुँह बन जाता है। लेकिन आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि बैंगन में फाइबर, एन्टीऑक्सिडेंट, पोटाशियम, विटामिन बी-6 और फ्लेवोनॉइड्स होता है जो कैंसर का बचाव करने के साथ-साथ ब्लड-प्रेशर और ब्लड-शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा दिल के मरीजों के लिए बैंगन खाना बहुत अच्छा होता है। अरे, वज़न कम करने वालों इसको अपने डायट में ज़रूर शामिल करें क्योंकि उच्च मात्रा में फाइबर आपको ओवर ईटिंग से बचाता है। बैंगन के गुणों के बारे में सुनकर भी शायद आप इसको खाने से कतरायेंगे। तो चलिये आपको एक नया टेस्टी और हेल्दी बैंगन का रेसिपी बताते हैं जो आपको हमेशा के लिए बैंगन से प्यार करने के लिए बाध्य कर देगा, वह है एक अफगानी डिश है - बोरानी बैंगन।
सामग्री
4 पिसेज़ किचन टॉवेल
4 स्लाइसेज़ बैंगन का गोल टुकड़ा
1 स्लाइस शिमला मिर्च
2 से 3 टुकड़े कटे टमाटर
1 कटोरी कटा प्याज़
2 छोटे चम्मच कसा चीज़
1 कप दही
1 छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च
2 बड़े चम्मच कटा लहसुन
½ छोटा चम्मच नमक
2 छोटे चम्मच तेल
विधि
• इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले किचन टॉवेल पर बैंगन के टुकड़े रखकर पानी को सुखा लें।
• उसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। उसके बाद उसमें प्याज़ और बैंगन डालकर भूनें।
• अब एक अलग पैन में तेल गर्म करें। उसमें बैंगन का एक स्लाइस रखें, उसके ऊपर शिमला मिर्च और टमाटर के स्लाइस, प्याज़ और कसा हुआ चीज़ डालें।
• फिर एक बैंगन के स्लाइस से कवर करें।
• एक बाउल में दही को फेंटे और उसमें पिसी लाल मिर्च, लहसुन, नमक मिलाने के बाद ढककर पकायें।
• उसके बाद इस ड्रेसिंग से बोरानी बैंगन डिश को गार्निश करके सर्व करें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock