By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST
भिंडी की सब्जी या भिंडी फ्राई बनाकर बोर हो गए हैं न! चलिये आपको एक ऐसे रेसिपी के बारे में बताते हैं जो जल्दी बन भी जाती है और भिंडी की पौष्टिकता को खोने भी नहीं देती , वह है भिंडी दो प्याजा! भिंडी डाइबीटिक मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।
सामग्री
1 बड़ी कटोरी भिंडी
4 छोटे चम्मच दही
3 छोटे चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच कलौंजी
नमक स्वादानुसार
¼ छोटा चम्मच पिसी हल्दी
1-2 कटी हरी मिर्च
3 छोटे चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1 बारिक कटा प्याज़
1 कटोरी प्याज़ के स्लाइसेज़
3 छोटे चम्मच तेल
विधि
• एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा, कलौंजी, प्याज़, हल्दी, अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज़ के स्लाइसेज, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• फिर उसमें नमक और भिंडी डालकर पाँच-सात मिनट तक ढककर पकायें।
• दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• आपके लिए गरमागरम भिंडी दो प्याज़ा तैयार है।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।