भरवां बेसन चीला – हेल्दी रेसिपी

भरवां बेसन चीला – हेल्दी रेसिपी

बेसन का ऐसा चीला बनाया है कभी?

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

बेसन का चीला उत्तरी भारत की एक बहुत ख़ास डिश है। कई घरों में इसे नाश्ते में बनाया जाता है। चीला बेसन और पानी के घोल को तवे पर थोड़ा-सा घी या तेल डालकर सेंक कर बनाया जाता है। हम आपको इसी चीले को और हेल्दी तरीके से बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे भरवां बेसन चीला कहते हैं और इसमें कई तरह की सब्ज़ियों और पनीर की स्टफिंग की जाती है। इस वजह से ये चीला अपने आप में वन-मील भी बन जाता है। आइये जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री

बेसन – 1 कटोरी

कटा धनिया – आधा छोटा चम्मच

कटी हरी मिर्च – आधा छोटा चम्मच

अमचूर - आधा छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

पिसा धनिया - आधा छोटा चम्मच

पिसा ज़ीरा - आधा छोटा चम्मच

हल्दी – 1 चुटकी

भरावन के लिए सामग्री

तेल  - 2 बड़े चम्मच

कटा प्याज़ – 1

कटे मशरूम – 1 कटोरी

पनीर के टुकड़े – 1 कटोरी

मक्के के दाने – कटोरी

कटी ब्रोकली – 1 कटोरी

टमैटो कैचअप – 2 चम्मच

धनिये की चटनी – 2 चम्मच

कटा टमाटर – 1 कटोरी

विधि

  • एक बर्तन में बेसन और पानी मिलाकर बैटर बनाएं।
  • सभी मसाले, हरा धनिया और नमक मिलाएं।
  • एक नॉनस्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर फैलाएं और गर्म करें।
  • इसमें चीले के बैटर को डालकर फैला लें। इस चीले को सेक लें।
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
  • स्टफिंग की सारी सामग्री को एक साथ डालकर पकाएं।
  • इसमें हल्दी, अमचूर और नमक डालकर मिलाएं।
  • टमैटो कैचप, धनिये की चटनी और कटा टमाटर डालकर मिलाएं।
  • इन सबको थोड़ा पकने दें।
  • अब इस स्टफिंग या भरावन को चीले पर रखकर उसे मोड़ लें।
  • गरमागरम सर्व करें।

चित्र स्रोत – Zee Khana Khazana Official Channel

विडियो स्रोत - Zee Khana Khazana Official Channel


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News