भरेला केला: हेल्दी रेसिपी

भरेला केला: हेल्दी रेसिपी

केले के इस नए रेसिपी को ट्राई करना न भूलें।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:41 PM IST

हम सब जानते हैं कि बच्चे हो या बड़े सबके लिए केला खाना अच्छा होता है। लेकिन केला यूं ही खाना हमेशा बोर लगता है। चलिये आपको एक ऐसे रेसिपी के बारे में बताते हैं जो मिनटों में कम मेहनत के बन जाता है। ये भरेले केले का रेसिपी मीठा और चटपटा दोनों स्वाद लिये हुए हैं, स्पेशली बच्चे इसको इसको बहुत ही चाव से खायेंगे। तो फिर बिना देर किये इस टेस्टी और हेल्दी रेसिपी को बनाइए। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि केला अपनी पूरी पौष्टिकता को लिये हुए होता है।

सामग्री

1 कटोरी ग्रेट किया हुआ नारियल

2 बड़े चम्मच कटा हरा धनिया

1 छोटा चम्मच कटी हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच कटी अदरक

2 लहसुन की कलियाँ

नमक स्वादानुसार

3 पके केले

1 छोटी कटोरी चीनी

विधि

• एक कटोरी में कसा नारियल, हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और नमक डालें।

• सबको अच्छी तरह से पानी डालकर मिलायें और पीस लें। उसके बाद केले को बीच से हल्का चीरकर उसमें चटनी को भर दें। थोड़ी-सी चटनी ऊपर भी लगायें।

• अब एक पैन में चीनी डालकर उसको तब तक पकायें जब तक कि वह केरेमलाइज़्ड न हो जाय। चीनी के केरेमलाइज्ड हो जाने के बाद केलों को उसमें डालकर थोड़ी देर तक पकायें। उसके बाद पिघली हुई चीनी से कोट करें फिर सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News