By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST
आम तौर पर भिंडी को बनाते वक्त बहुत तेल डालने की ज़रूरत पड़ती है और इससे भिंडी का गुण भी नष्ट हो जाता है। और बहुत कम लोग भिंडी को खाना पसंद करते हैं। इसलिए चलिये आज आपके लिए एक ऐसे रेसिपी को लेकर आए हैं जहां भिंडी को कम तेल में कुरकुरा भूना जा सकता हैऔर जो भिंडी खाना पसंद नहीं करते वे बार-बार माँग कर खायेंगे। भिंडी डाइबीटिज और वज़न को कंट्रोल करने में मदद करती है। तो फिर देर किस बात की, आज ही बनाइए।
सामग्री
¼ कप बेसन
400 ग्राम बेसन
नमक स्वादानुसार
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1½ छोटे चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
1½ छोटे चम्मच क्रश किया हुआ सौंफ
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
4 बड़े चम्मच तेल
½ छोटा चम्मच कलौंजी
10 छोटी प्याज़
विधि
• एक छोटे बाउल में नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर,जीरा पाउडर, आमचूर, सौंफ, आमचूर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर लें और सबको एक साथ अच्छी तरह से मिला लें।
• इस मिश्रण को चीरा लगे हुए भिंडी में भरे और बाकी बचा मसाला उसके ऊपर छिड़क दें। उसके बाद एक बड़ा चम्मच तेल ऊपर से डालें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद अलग रख दें।
• अब एक नॉन स्टिक कढ़ाही में बचा हुआ तेल डालकर गर्म करें और उसमें कलौंजी और छोटे प्याज़ डालकर एक मिनट तक भूनें। उसके बाद बेसन डालकर भूनें। अब मसाले लगे भिंडियों को उसमें डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आंच को कम करके ढककर पकायें, लेकिन बीच-बीच में हल्के से हिलाते रहें। जब तक कि भिंडी कुरकुरा न हो जाय या पूरा पक न जायें तब तक पकायें। और फिर क्या गरमागरम परोसें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: zeetv /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।