हेल्दी रेसिपी: एप्पल एंड प्लम जैम

हेल्दी रेसिपी: एप्पल एंड प्लम जैम

मिनटों में घर पर बनायें जैम।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST

बच्चों को जैम बहुत पसंद होता है। लेकिन, जो जैम आप बाज़ार से खरीदते हैं उनमें शुगर और प्रिजर्वेटिव्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जिसकी वजह से वो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। क्यों न आप घर पर ही जैम बनाएं? चलिये आपके लिए हम बहुत ही आसान एप्पल एण्ड प्लम जैम का रेसिपी बता रहें जिसको आप और आपके बच्चे ज़रूर पसंद करेंगे। सेब और आलूबुखारा दोनों हेल्दी होते हैं, इसलिए इसका जैम भी हेल्दी ही होगा।

सामग्री

6 आलूबुखारा कटा हुआ

1½ कप सेब कटा हुआ

1 कप चीनी

विधि

• एक माइक्रोवेव बाउल में आलूबुखारा और सेब लें।

• उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से हिलाकर मिला लें।

• 180 डिग्री सेंटीग्रेड में 15-20 मिनट तक माइक्रोवेव करें।

• मिश्रण में ब्लेंड कर लें।

• बस बन गया मिनटों में घर पर जैम।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News