बच्चों के लिए हेल्दी रेसिपी – वेजिटेबल परांठा

बच्चों के लिए हेल्दी रेसिपी – वेजिटेबल परांठा

अपने बच्चे को खिलाएं ये हेल्दी परांठा।

WrittenBy

Published by: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 6:38 PM IST

बच्चों को खाना खिलाना कितना मुश्किल काम है ये उनकी मां ही जानती हैं। और अगर बात बच्चों को सब्जियां खिलाने की हो तो काम कई गुना और मुश्किल हो जाता है। हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लाएं हैं जिससे आपके बच्चे को ज़रूरी पोषण और टेस्ट, दोनों साथ मिल सकता है। ये एक ऐसा वेजिटेबल परांठा है जिसमें गाजर है, जिससे आपके बच्चे को विटामिन ए मिवेगा, कसूरी मेथी है, जिससे आपके बच्चे की आयरन और फाईबर की आवश्यकता पूरी हो जाएगी। तो आइये जानते हैं इस टेस्टी हेल्दी वेजिटेबल परांठे की रेसिपी।

सामग्री

1 चम्मच कसूरी मेथी या मेथी की पत्तियां

1 चम्मच लौकी, घिसी हुई

½ कप गेहूं का आटा

1 चम्मत दही

एक चुटकी हल्दी

¼ चम्मच जीरा पाउडर

नमक स्वादानुसार

3 चम्मच घी, परांठा सेकने के लिए

विधि

  • सभी सामग्री को एक बाउल में मिलाएं और पानी के साथ मुलायम आटा गूंथ लें।
  • आटे को 6 बराबर हिस्सों में बांट लें और सूखा आटा लगा लगाकर परांठे बेल लें।
  • तवा गर्म करें, हर परांठे में आधा चम्मच घी लगाकर दोनों तरफ से सेंकें।
  • दही के साथ सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Tarla Dalal/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News