By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
आजकल के बच्चे तो फल हो या नट्स खाना ही नहीं चाहते हैं। सिर्फ चॉकलेट, आईसक्रीम, फ्राईड फूड्स के पीछे दौड़ते रहते हैं। लेकिन हर मां की यही चिंता रहती है कि कैसे वे अपने बच्चे को हेल्दी खाना खिलायें, ताकि वे शरीर और मन दोनों से तंदुरूस्त रहें। इसके लिए हर मां को बच्चों की तरह थोड़ा स्मार्ट बनना पड़ेगा। उनको हर रेसिपी को इस तरह से पेश करना पड़ेगा कि जिससे कि बच्चे उन्हें टेस्ट लेकर खाये या पियें। उनके मन और टेस्ट के अनुसार रेसिपी में ट्वीस्ट लाना पड़ेगा। इसी नजरिये को ध्यान में रखकर बच्चों के लिए बनाना एण्ड आलमंड शेक की रेसिपी प्रस्तुत है। इसमें फल और नट्स दोनों के गुण मौजुद है। और बच्चे तो बच्चे बड़े भी इस शेक को पसंद करेंगे। इस शेक की सबसे अच्छी बात ये है कि इसको कभी भी आप मिनटों में बना सकते हैं।
सामग्री
1 कप संतरे का रस
3 केले
1 बड़ा चम्मच शहद
6 बड़े चम्मच दही
6-8 बादाम
¼ छोटा चम्मच जायफल
पुदीना गर्निश के लिए
विधि
• इस फ्रूट शेक को बनाने के लिए ब्लेंडर में दही, केला, शहद और ताजे संतरे का रस, बादाम और जायफल डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
• अब इस शेक को ब्लेंडर में निकालकर एक लंबे सर्विंग गिलास में डालें।
• उसके बाद इस हेल्दी एण्ड टेस्टी बनाना एण्ड आलमंड शेक को पुदीने से गार्निश करके सर्व करें।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।