हेल्दी रेसिपी: बेक्ड मोदक

हेल्दी रेसिपी: बेक्ड मोदक

दिल खोलकर बेक्ड मोदक का लुत्फ़ उठायें।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST

गणेश चतुर्थी का अवसर हो और मोदक न हो, यह कैसे हो सकता है? लेकिन जो लोग घी-तेल खाने से परहेज़ करते हैं वे कैसे मोदक का मज़ा उठायेंगे? चलिये आपको एक ऐसे मोदक का रेसिपी बता रहे हैं जो हेल्दी भी और आपको अपने टेस्ट के साथ भी समझौता नहीं करना पड़ेगा।

सामग्री

1 कप चावल का आटा

1 कप ग्रेट किया हुआ ताजा नारियल

¾ कप गुड़

1 बड़ा चम्मच देसी घी

1 बड़ा चम्मच खसखस के दानें

2 चुटकी नमक

2 बड़े चम्मच काजू

1 बड़ा चम्मच किशमिश

4-5 छोटी इलायची

विधि

• एक पैन में एक कप पानी में नमक और एक छोटा चम्मच घी डालकर उबलने के आंच पर बैठायें।

• उसके बाद आंच पर से उतारकर उसमें चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिला लेने के बाद पाँच मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।

• एक पैन में खसखस डालकर एक-डेढ़ मिनट के लिए लगातार चलाते हुए भूनने के बाद एक बाउल में अलग से रख देंगे।

• अब पैन में गुड़ को गलने के लिए डालें। गलने के बाद उसमें नारियल डाल देंगे। फिर इसको कम आंच पर थोड़ी देर तक पकायेंगे।

• उसमे बारी-बारी से कटा हुआ काजू, खसखस, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला देंगे।

• इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

• आटे के मिश्रण को एक प्लेट पर निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें।

• हाथ मे घी लगाकर भी आटे को मैश करके नरम बनायेंगे।

• आटे को अच्छी तरह से गूंद लेने के बाद इसका गोला बनायेंगे। उसके बाद उंगली और अंगुठे से दबाकर किनारों से पतला करेंगे।

• अब गोले के बीच से गहरा करके स्टफिंग भर देंगे और कलियाँ बनाकर इनके मुँह को एक जगह करके बंद कर देना है।

• अब एक बड़े पैन में एक-डेढ़ कप पानी डालकर उबालेंगे। उसके बाद उसमें तैयार मोदक के गोले एक घी लगे चलनी पर रखकर भाप में पकायेंगे।

• दस से पंद्रह मिनट तक भाप में पकने के बाद जब इनका रंग चिकना हो जाये तब आंच पर से उतार दें।

• अब इन मोदक को प्लेट में रखकर सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत:Nisha Madhulika /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News