हेल्दी प्रेगनेंसी रेसिपी- ग्रीन ग्राम पैनकेक

हेल्दी प्रेगनेंसी रेसिपी- ग्रीन ग्राम पैनकेक

प्रेगनेंसी में कुछ चटपटा हेल्दी खाने का मन कर रहा है तो इस रेसिपी को ज़रूर ट्राइ करें।

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:38 PM IST

प्रेगनेंसी के तीन महीने बहुत ही नाजुक होते हैं और इस समय जितनी तबियत ठीक नहीं रहती हैं उतनी ही कुछ खाने की इच्छा भी नहीं होती है। इसलिए आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो टेस्टी तो है ही साथ ही पौष्टिक होने के साथ-साथ इन तीन महीनों में सबसे ज्यादा ज़रूरी फोलिक एसिड की कमी को पूरा करता है, यह है ग्रीन ग्राम पैनकेक यानि साबुत मूंग का चिला। साबुत मूंग में भरपूर मात्रा में कैल्सियम, फॉस्फोरस , कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन होते हैं। इसके अलावा यह बहुत जल्दी हजम भी हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह है इसको आप स्नैक्स में बनाकर घर के सभी सदस्यों को भी खिला सकते हैं। आप इस अंकुरित बीन और सब्ज़ी रैप रेसिपी को भी ट्राइ कर सकते हैं।

सामग्री

1 कप भिगोया हुआ साबुत मूंग दाल

1 छोटा चम्मच जीरा

2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

½ छोटा चम्मच अदरक

1 चुटकी हींग

नमक स्वादानुसार

1 छोटा चम्मच हरा धनिया

2 छोटा चम्मच बेसन

विधि
• एक बाउल में साबुत मूंग दाल लेकर उसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक, हींग डालकर मिला लेंगे। उसको मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके डोसा के बैटर से कुछ ज्यादा गाढ़ा वाला बैटर बना लेंगे।

• अब बैटर को बाउल में डालकर उसमें स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर उसमें बेसन डालकर अच्छी तरह से फेंटकर मिला लेंगे।

• अब नॉन स्टिक तावा को गर्म करके उसमें थोड़ा-सा तेल डालकर एक करछी बैटर डालकर अच्छी तरह से फैला देंगे।

• दोनों तरफ से उलट-पुलट कर अच्छी तरह से पक जाने के बाद दही या चटनी के साथ या यूं ही गरमागरम खा सकते हैं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News