hamburger icon
A
Read in English
हेल्दी प्रेगनेंसी रेसिपी: ऐवकाडो मिल्कशेक

हेल्दी प्रेगनेंसी रेसिपी: ऐवकाडो मिल्कशेक

मम्मी के लिए यमी एण्ड हेल्दी मिल्कशेक रेसिपी

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:38 PM IST

प्रेगनेंसी के दौरान थोड़ा-थोड़ा करके हेल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है लेकिन हर बार कुछ नया खाने की चाह का क्या करें। चलिये आपको एक नए रेसिपी के बारे में बताते हैं जो लाजवाब़ भी है और यह मिनटों में बन जाती है- वह है ऐवकाडो मिल्कशेक। ऐवकाडो आजकल सभी जगह आसानी से मिल जाता है और इसको सूपर-फूड भी माना जाता है। क्योंकि इसमें गुड फैट होता है जो खाने में से पौष्टिकता को ग्रहण करने में बहुत मदद करता है। इसमें पौष्टिकता प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, जैसे- विटामिन बी5,बी6, फोलिक एसिड, पोटैशियम, फाइबर आदि। इस मिल्कशेक में दूध के जगह सोया मिल्क का इस्तेमाल किया जाता है। जिनको दूध अच्छा नहीं लगता या लैक्टोस इन्टॉलरेन्स होता है उनके लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। वैनिला आईसक्रीम का भी इस्तेमाल किया जाता है जो आप अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं। इस मिल्कशेक को बच्चे भी बड़े चाव से पीना पसंद करेंगे। आप नाश्ते में ग्रीन ग्राम पैनकेक बनाकर भी खा सकते हैं।

सामग्री

1 पका हुआ ऐवकाडो

2 कप सोया मिल्क

1 कप वैनिला आईसक्रीम

1 छोटा चम्मच चीनी

विधि

• ब्लेंडर जार में कटा हुआ ऐवकाडो, सोया मिल्क, वैनिला आइसक्रीम और चीनी डालकर ब्लेंड कर लीजिए।

• अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाने के बाद एक गिलास में मिल्कशेक को डालकर ऊपर से थोड़ा-सा ऐवकाडो और पुदीना से सजाकर परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Related Videos

Related News