By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:40 PM IST
दम आलू का मजा लें, वह भी बिना तेल के, क्यों सुनने में आश्चर्य लग रहा है न! लेकिन यह सच है, आप इस रेसिपी को आज ही बनाइए सबको दंग कर दें। बिना तेल की यह रेसिपी टेस्टी भी होती है और मिनटों में बन जाती है।
सामग्री
½ कप मलाईरहित दूध का दही
2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
2 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
एक चुटकी हींग
2 छोटा चम्मच धनिया पावडर
½ छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
2 बड़े प्याज़ बारीक कटे हुए
20 छोटे आलू आधा उबले हुए
2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए धनिया के पत्ते
विधि
• एक नॉन स्टिक पैन लें और थोड़ा गर्म हो जाने के बाद उसमें बारीक कटे हुए प्याज़ डालकर पकायें, याद रहें बिना तेल का इस्तेमाल किये।
• दूसरी तरफ आप एक बाउल में दही लें और उसको फेंटने के पहले उसमें अदरक, लहुसन का पेस्ट, हींग, धनिया, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
• अब उस फेंटे हुए दही के मिश्रण में आधे उबले आलू को कांटे से छेद करके दही में डालें। इस तरह आलू को एक घंटा रख सकते हैं, इससे स्वाद अच्छा आएगा, अगर समय नहीं है तो तुरन्त पकायें।
• प्याज़ को बीच-बीच में हिलाते हुए पकायें और जब प्याज़ लाल-लाल हो आए तो उसमें दही और आलू का मिश्रण डाल दें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसको अच्छी तरह से पकने के ढक दें।
• जब पूरी तरह से आलू पक जाये तो इसको धनिया पत्ता से सजाकर गरमागरम परोसें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत:Sanjeev Kapoor Khazana /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।