By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:39 PM IST
अगर आप पूरे परिवार के दिन की शुरूआत पौष्टिक आहार के साथ कराना चाहती हैं तो जूस एक अच्छा विकल्प है। अक्सर बच्चे हो या बड़े फल खाना पसंद नहीं करते हैं, तो इसके लिए आपके पास एक अच्छा विकल्प बनता है, वह है एक हेल्दी जूस बनाना। मिक्सड फ्रूट एण्ड कैरट जूस एक ऐसा हेल्दी जूस रेसिपी है जो मिनटों में बन भी जाता है और पौष्टिकता से भरपूर होता है। फिर कौन फल खाने से खुद को दूर रख सकता है।
सामग्री
2 मध्यम आकार के गाजर स्लाइस किए हुए
2 मध्यम आकार के मोसंबी कटे हुए
½ खरबूजा कटा हुआ
1 मध्यम सेब कटा हुआ
¼ कप अनारदाना
कुछ पुदीने की पत्तियाँ
विधि
• मिक्सर में गाजर, मोसंबी, सेब, खरबूजा को काटकर डालने के बाद उसमें अनार के दाने भी डालें।
• सबको अच्छी तरह से ब्लेंड करने के बाद सर्विंग गिलास में पुदीने की पत्ती से सजाकर सर्व करें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।