भरवां पनीर रोल: हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी

भरवां पनीर रोल: हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी

पनीर की इस लाज़वाब रेसिपी को ब्रेकफास्ट और स्नैक टाइम में ट्राई करें!

WrittenBy

Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST

रोज़ एक ही तरह के ब्रेकफास्ट से बोर हो गए हैं? अगर हां, भरवां पनीर रोल यानी स्टफ्ड पनीर रैप आपके लिए ही है। इसको खाने से पेट भी जल्दी भरता है और देर तक भूख भी नहीं लगती है। पनीर प्रोटीन का स्रोत होने के साथ-साथ फैट को बर्न करने के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें हंगकर्ड, लहसुन और बीन्स डाला जाता है जो इस रैप को और भी हेल्दी बना देता है। बच्चों को ये रोल आप ब्रेकफास्ट या छोटे भूख को शांत करने के लिए कभी भी दे सकते हैं।

सामग्री

1 छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन

2 छोटे चम्मच नींबू का रस

3 छोटे चम्मच हंग कर्ड

नमक स्वादानुसार

2 छोटे चम्मच कटी किशमिश

1 छोटा चम्मच तेल

2 छोटे चम्मच दूध में घुला केसर

12 से 15 उबली बीन्स

स्वादानुसार पिसी काली मिर्च

2 छोटे चम्मच बारीक कटा काजू

500 ग्राम पनीर

विधि

• इस पनीर रोल को बनाने के लिए पहले स्टफ को बनाने की तैयारी करते हैं। एक बाउल में हंगकर्ड, नमक, किशमिश, काजू, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।

• अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें लहसुन, बीन्स, नमक और काली मिर्च डालकर हल्का भून लें।

• पनीर के ऊपर तैयार स्टफिंग और बीन्स डालकर रोल करने के बाद बंद कर दें।

• उसके बाद रैप के ऊपर से केसर लगायें और 180 डिग्री प्रीहिटेड ओवन में रखकर 12-15 मिनट तक बेक करें।

• और फिर क्या इस हेल्दी रोल को धनिया पुदीने के चटनी के साथ सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com

चित्र स्रोत: Shutterstock


Related Videos

Related News