By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 6:42 PM IST
ब्रेकफास्ट में टोस्ट ब्रेड और ऑमलेट बनाकर और खाकर बोर गए हैं न! लेकिन समझ में भी नहीं आता कि क्या ऐसा बनाये जिसको सब खाना पसंद करेंगे। लेकिन इसके साथ एक और बात भी दिमाग में आती है, वह ये है कि डिश हेल्दी भी हो। तो अब आपकी चिंता को करते हैं कम और आपको एक नए हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी के बारे में बताते हैं, वह है आलू चीला। आलू चीला बन भी जाता है जल्दी और सेहत के नजरिये से भी ये बहुत अच्छा होता है। क्या आपको पता है कि आलू एन्टीऑक्सिडेंट का स्रोत होता है जो स्किन से झुर्री और मुहांसो की समस्या दूर करने के साथ-साथ स्ट्रेस फ्री रहने में भी मदद करता है। अगर अपने दिल को रखना चाहते हैं तो हेल्दी तो आलू को अपने डायट में शामिल कीजिए। तो फिर बिना देर किए आज ही स्नैक टाइम या ब्रेकफास्ट में बनाकर पेट के रास्ते सबके दिल को जीत लीजिए।
सामग्री
2 बड़ा छिलका छुड़ाया हुआ ग्रेट किया हुआ आलू
½ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
½ छोटा चम्मच तेल
विधि
• आलू का चीला बनाने के लिए इनका छिलका छुड़ाकर ग्रेट कर लें और पानी में रखें। अब इनको एक साफ सूती के कपड़े में रखकर सूखा लें यानि आलू में से सारा पानी निकाल लें।
• इनको एक बाउल में लें और उसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आप चाहे तो इनको बाइन्ड करने के लिए एक चुटकी नॉन स्टार्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
• अब इन चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
• एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें और उसमें आलू का ये मिश्रण अच्छी तरह से एक परत में फैला दें।
• अब इस चीले को दोनों तरफ से सुनहरा रंग का हो जाने तक उलट-पलट कर पकायें।
• आलू का चीला बन जाने के बाद इसको एक सर्विंग प्लेट में हरी चटनी के साथ परोसें।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel /YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock