Corona के बीच इस देश में Brain-Eating Amoeba से पहली मौत, Watch Video

कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एजेंसी अभी तक इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है कि पीड़ित 'ब्रेन-ईटिंग अमीबा' से कैसे संक्रमित हुआ।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 28, 2022 12:39 PM IST

Brain-eating Amoeba: जहां एक तरफ दुनिया के कई देश कोरोना के नए वैरिएंट से जंग लड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर अब एक नई बीमारी ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। इस बीमारी का नाम है ब्रेन-ईटिंग अमीबा यानि की दिमाग खाने वाला अमीबा। साउथ कोरिया में ये नाएगलेरिया फॉलेरी इंफेक्शन कही जाने वाली बीमारी का पहला केस है। कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन एजेंसी ने दिमाग खाने वाले अमीबा से हुई पहली मौत की पुष्टि भी कर दी है। बता दें, इस मौत से साउथ कोरिया में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इस अमीबा के कारण अधिकतर मरीज जान गंवा देते हैं। कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एजेंसी अभी तक इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है कि पीड़ित 'ब्रेन-ईटिंग अमीबा' से कैसे संक्रमित हुआ।

Related News