hamburger icon
A
Read in English

टीना आहूजा के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए पिता गोंविदा ने किया था मोटिवेट

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने अपने वजन बढ़ने के अनुभव और पिता की फिटनेस टिप्स को लेकर खास बातें साझा कीं। उनके पिता ने हमेशा हेल्थ को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : January 3, 2025 3:28 PM IST

Tina Ahuja Weight Loss: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक, गोविंदा, अपनी फिटनेस और डांसिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी बेटी टीना आहूजा भी फिटनेस को लेकर उनके नक्शेकदम पर चल रही हैं? हाल ही में, टीना ने अपने वजन बढ़ने के अनुभव और अपने पिता की हेल्दी लाइफस्टाइल वाली सलाह पर खुलकर बात की। आइए जानते हैं उनकी ये प्रेरणादायक कहानी।

गोविंदा का फिटनेस मंत्र

गोविंदा सिर्फ अपनी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी फिटनेस को लेकर बहुत सख्त हैं गोविंदा। टीना ने बताया कि उनके पापा हमेशा से उनकी हेल्थ को लेकर सजग थे। जब भी उनका वजन बढ़ता, गोविंदा उन्हें तुरंत सही डाइट और फिटनेस रूटीन अपनाने की सलाह देते हैं। उनके लिए फिटनेस सिर्फ लुक्स की बात नहीं थी, बल्कि एक स्वस्थ जीवन का हिस्सा थी।