Loneliness: क्या आप जानते हैं ये है आपके जल्दी बूढ़े होने का कारण, Watch Video

हाल ही में एक स्टडी की गई है। जिसमें ये सामने आया है कि अकेले रहना आपके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : December 16, 2022 12:37 PM IST

Loneliness: जरा सी टेंशन और हाथों में सिगरेट। ये कहानी है आज के यूथ की, जो अपनी टेंशन को इस तरह से हवा में उड़ाना पसंद करते हैं। ये बात आप अच्छे से जानते हैं की सिगरेट आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। लेकिन इससे भी ज्यादा खतरनाक है।आपका अकेला रहना। बता दें, एक स्टडी में ये सामने आया है कि अकेले रहना। सिगरेट पीने से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन क्यों? आइए जानते हैं।  हाल ही में एक स्टडी की गई है। जिसमें ये सामने आया है कि अकेले रहना आपके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम करता है। अकेले रहने से सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आप जल्दी बूढ़े भी होते हैं। क्योंकि ये आपको शारीरिक रूप से भी प्रभावित करने का काम करता है।

Related News