By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Eye Donation: नेत्रदान करना क्यों है ज़रूरी? यह सवाल आप सब के मन में आता होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं की नेत्रदान कब और कैसे करते हैं? आप के सभी सवालों का जवाब इस वीडियो में है। इस वीडियो में हमारे डॉक्टर आपको बताएंगे की क्यों नेत्रदान जरुरी है और इसको करने का तरीका क्या है।
डॉक्टर के मुताबिक मरने के एक घंटे बाद आपका कॉर्निया स्वस्थ होता है और ये सही समय है अपने कॉर्निया को डोनेट करने का, लेकिन अगर आप 6-7 घाटे में यह प्रक्रिया करते हैं तो भी नेत्रदान संभव है। नेत्रदान ज़रूर करना चाहिए इससे आप कई लोगों की ज़िन्दगी में रौशनी ला सकते हैं। 50 की उम्र तक आपका कॉर्निया सबसे स्वस्थ रहता है, लेकिन अगर आपकी उम्र 70-80 तक की है या उससे ऊपर है तो आपका कॉर्निया रिसर्च के काम आता है जिससे लोगों को भी फायदा मिलता है।