By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Exercises For Stress: इन दिनों हर किसी की ज़िन्दगी में तनाव ज़रूर है। यह एक ऐसी बीमारी है जो आपको अंदर ही अंदर परेशान करती रहती है। कुछ लोग छोटी सी बात पे ही टेंशन ले लेते हैं और दिन भर उसी के बारे में सोचते रहते हैं वे लोग ठीक से सो भी नहीं पाते हैं। ऐसे में आपको और भी बीमारियां लग सकती हैं। स्ट्रेस या टेंशन की वजह से लोगों में दिल की बीमारी,ब्लड प्रेशर, नींद की समस्या के साथ-साथ हार्मोंस गड़बड़ा जाते हैं। वहीं आप कुछ एक्टिविटी कर के इस तनाव को घर पर ही बैठ के ठीक कर सकते हैं। तनाव दूर करने के लिए हम आपको इस वीडियो में कुछ ऐसी ही एक्टिविटी के बारे में बताएंगे।
अपने पसंद के काम करें- अगर आपको टेंशन हो रही है तो अपने मन पसंद काम को चुने और वो ही करें, ऐसा करने से आप खुश रहेंगे, आप चाहें तो ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है, फोटोग्राफी, पेंटिंग, डांस, बुक्स पढ़े, गार्डनिंग करें, खाना बनाएं या जिस चीज का शौक आपको हो वो करें।