hamburger icon
A
Read in English

मयूरी कोहली ने बताई संघर्ष की कहानी, खुद को कैसे रखा Fat To Fit, देखें वीडियो- WATCH

मयूरी कोहली बैंगलुरु की रहने वाली हैं. वह एक ‘स्पाइना बिफिडा’ नाम की बीमारी से जूझ रही थी. उन्होंने इस बीमारी का सामना कैसे किया और आज वह अपनी हेल्थी लाइफ़ कैसे जी रहीं हैं यह सबकुछ जानने के लिए वीडियो देखें.

WrittenBy

Published by: Toshi Tiwari | Updated : February 26, 2022 9:01 AM IST

Real Life Transformation Journey : मयूरी कोहली बैंगलुरु (Banglore) की रहने वाली हैं. जब वह 7 साल की थी तो उन्हें चलने में काफी परेशानी होती थी. इस बारे में जब उन्होंने डॉक्टर से कंसल्ट किया तो डॉक्टर्स ने बताया उन्हें ‘स्पाइना बिफिडा’ नाम की बीमारी है. साथ ही डॉक्टर ने बताया कि वह कभी ठीक से चल-फिर नहीं पाएंगी. उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी. लेकिन सर्जरी के बाद उन्हें और भी कई परेशानियां झेलनी पड़ी. डॉक्टरों ने कहा कि वह कभी मां नहीं बन सकती. मयूरी ने इन सब परेशानियों को झेला और आगे चलकर उन्हें दो जुड़वां बच्चे हुए. वह बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के समय उनका वजन 104kg हो गया था. इस दौरान उन्हें चलने और सांस लेने में काफी तकलीफ़ होती थी. आइए वीडियो में जानते हैं उन्होंने इस बीमारी को बिना हराए अपना वजन कैसे कम किया.