hamburger icon
A
Read in English

51 साल की उम्र में भी एक्टर सोनू सूद एक दिन भी मिस नहीं करते जिम

51 की उम्र में भी सोनू सूद की फिटनेस देखकर लोग दंग रह जाते हैं। लेकिन इसके पीछे की असली वजह है उनकी सिंपल लाइफस्टाइल और रोज़ की मेहनत।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 23, 2025 1:48 PM IST

Actor Sonu Sood Fitness: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में अपनी फिटनेस का राज़ एक इंटरव्यू में शेयर किया, की वो 51 की उम्र में भी उनके सिक्स-पैक और मस्कुलर बॉडी को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है, लेकिन सोनू का कहना है कि इसके पीछे कोई जादू नहीं, बस एक सिंपल और डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल है।

सोनू सूद ने बताया कि वो शुरू से ही वेजिटेरियन हैं, ना मीट खाते हैं, ना शराब छूते हैं। उनका मानना है कि उनके पंजाबी जीन्स और पापा की ताकत ने उन्हें ये स्ट्रॉन्ग बॉडी दी है। वो हर दिन वर्कआउट करते हैं, हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं और लाइफ में बैलेंस बनाए रखते हैं। सोनू की बातों से एक बात तो साफ है,फिटनेस के लिए महंगे सप्लिमेंट्स नहीं, बल्कि सिंपल रूटीन और कमिटमेंट चाहिए।