hamburger icon
A
Read in English
Epilepsy Awareness: वीडियो की मदद से मिर्गी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करें

Epilepsy Awareness: वीडियो की मदद से मिर्गी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करें

जब किसी मरीज को मिर्गी का दौरा पड़ता है तो उसका दिमागी संतुलन बिगड़ जाता है और उसके शरीर के अंगो में झनझनाहट होना, चक्‍कर आना, एकतरफ देखना, कुछ पूछने पर रिस्‍पॉंस करने में असमर्थ होना, मांसपेशियों में तनाव और स्‍पर्श व श्रवण इंद्रियों में बदलाव आना मिर्गी के लक्षण होते हैं।

WrittenBy

Published by: Sponsored | Published : April 15, 2021 2:34 PM IST

https://vodakm.zeenews.com/vod/THE_HEALTH_SITE_HINDI/THS_Abbot_Webinar_Hindi.mp4/THS_Abbot_Webinar_Hindi.mp4

मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जिसकी चपेट में दुनिया भर के लाखों लोग हैं। मिर्गी होने पर नर्व सेल्‍स के कामकाज में रुकावट आने लगती है जिससे मरीज को दौरे पड़ते हैं। जब किसी मरीज को मिर्गी का दौरा पड़ता है तो उसका दिमागी संतुलन बिगड़ जाता है और उसके शरीर के अंगो में झनझनाहट होना, चक्‍कर आना, एकतरफ देखना, कुछ पूछने पर रिस्‍पॉंस करने में असमर्थ होना, मांसपेशियों में तनाव और स्‍पर्श व श्रवण इंद्रियों में बदलाव आना मिर्गी के लक्षण होते हैं। यह बीमारी महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होती है। क्‍योंकि यह एक मस्तिष्‍क से जुड़ी बीमारी है इसलिए इससे जुड़े कई मिथ और गलत धारणाएं हमारे बीच मौजूद हैं। इस बीमारी से जूझ रहे व्‍यक्ति जब मिथों पर यकीन करते हैं तो इलाज से दूर हो जाते हैं जो उनकी स्थिति और खराब हो जाती है। मिर्गी से जुड़े मिथों को दूर करने के लिए Abbott ने प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट की मदद से एक राष्ट्रव्यापी मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है, जो मिर्गी से संबंधित गलत धारणाओं को दूर कर इस बारे में सही जानकारी दे रहे हैं। मिर्गी के सामान्य संकेतों / मिथकों / प्रकारों के बारे में जानने के लिए यह जानकारीपूर्ण वीडियो देखें।