Advertisement
Ebola Outbreak से दुनिया में डर! WHO ने जारी किया Emergency Alert
अफ्रीका में तेजी से फैल रहा Ebola virus अब दुनिया की चिंता बन चुका है… और WHO ने इसे Global Health Emergency घोषित कर दिया है। लेकिन आखिर ये जानलेवा वायरस कितना खतरनाक है, किन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा है और इसके लक्षण क्या हैं?
Published : May 19, 2026 6:32 PM IST
Ebola Virus Update:अफ्रीका के कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं… और स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि WHO ने इसे Global Health Emergency घोषित कर दिया है। इबोला एक बेहद गंभीर और जानलेवा वायरल इन्फेक्शन है… जो इंसानों और कुछ जानवरों... जैसे बंदर, चिंपैंजी और गोरिल्ला को प्रभावित करता है।
ये वायरस Covid की तरह हवा से आसानी से नहीं फैलता…लेकिन संक्रमित व्यक्ति के खून, उल्टी, पसीने या शरीर के दूसरे तरल पदार्थों के सीधे संपर्क से बहुत तेजी से फैल सकता है। WHO के मुताबिक इबोला की औसत मृत्यु दर लगभग 50 प्रतिशत तक हो सकती है।
इबोला के लक्षण
तेज बुखार
कमजोरी
सिरदर्द
मांसपेशियों में दर्द
थकान
उल्टी और दस्त
पेट दर्द
कई मामलों में ब्लीडिंग