इस पहाड़ी फल को खाने से शुगर-कोलेस्ट्रॉल होगा तेजी से कंट्रोल, देखें पूरी वीडियो

एक ऐसा फल जो छोटे आकार में बड़े-बड़े फायदों को समेटे है... हिमालय की गोद से निकला ये सुपरफूड आपकी इम्युनिटी का गुप्त हथियार बन सकता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : June 27, 2025 4:09 PM IST

Sea Buckthorn Benefits:सी बकथॉर्न एक छोटा सा फल जो हिमालय की ठंडी वादियों में उगता है—लेकिन इसके फायदे किसी मल्टीविटामिन कैप्सूल से कम नहीं। इसीलिए इसे हिमालयन सुपरफूड भी कहा जाता है। इसका रंग चमकीला नारंगी होता है और स्वाद हल्का खट्टा, लेकिन असली बात इसके अंदर छिपे न्यूट्रिशनल खजाने की है। सी बकथॉर्न में विटामिन C बहुत ही ज़्यादा मात्रा में होता है। यह शरीर की इम्युनिटी के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा इसमें ओमेगा 3, 6, 7 और 9 फैटी एसिड, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट्स और कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यानि ये फल एक कंप्लीट न्यूट्रिशन पैकेज है।

अगर बात करें इसके हेल्थ बेनिफिट्स की, तो सबसे पहला फायदा हैइम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना। इसमें मौजूद हाई डोज़ विटामिन C आपके शरीर की डिफेंस लाइन को मज़बूत करता है, जिससे वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत बढ़ती है। बदलते मौसम में जब सर्दी-जुकाम या फ्लू का खतरा बढ़ जाता है, तो सी बकथॉर्न आपकी बॉडी को एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देने का काम करता है। यही नहीं, इसके एंटीऑक्सिडेंट्स सेल डैमेज को भी कम करते हैं, जिससे शरीर लंबे समय तक फिट और एनर्जेटिक बना रहता है।