By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Weight Loss Dinner: अक्सर कहा जाता है कि रात का खाना हल्का होना चाहिए, लेकिन क्या सच में ऐसा करने से वजन कम होता है? विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि हमारे शरीर के दो अहम हार्मोन – लेप्टिन और घ्रेलिन – हमारी भूख और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करते हैं। लेप्टिन दिमाग को संकेत देता है कि पेट भर चुका है, जबकि घ्रेलिन भूख बढ़ाने का काम करता है। रात में ज्यादा खाने से घ्रेलिन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे बार-बार कुछ खाने का मन करता है और वजन बढ़ने की संभावना रहती है। शोध बताते हैं कि दिन में अधिक कैलोरी लेने और रात में हल्का भोजन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, क्योंकि इससे इंसुलिन और घ्रेलिन का स्तर संतुलित रहता है।
अगर आप रात के खाने को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो आपको लीन प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार लेना चाहिए। जैसे – चिकन, मछली, दालें और हरी सब्जियां। ये न सिर्फ पाचन को आसान बनाते हैं बल्कि रात में बेवजह भूख भी नहीं लगने देते। वहीं, हाई कार्ब और फैटी फूड्स से बचना जरूरी है, क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर सकते हैं और वजन बढ़ा सकते हैं। इसलिए, अगली बार जब रात में भूख लगे, तो हल्का और पौष्टिक खाना चुनें ताकि सेहत भी बनी रहे और वजन भी कंट्रोल में रहे।