Food Poisoning Symptoms: गर्मियों में फूड पॉइजनिंग के मामले इसलिए बढ़ जाते हैं क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीव तेजी से पनपते हैं। उच्च तापमान और नमी खाने को जल्दी खराब कर देते हैं, खासकर खुले में रखा या ठीक से न पकाया गया खाना। सड़क किनारे मिलने वाले कटे फल, गोलगप्पे, बासी दही या खुले में रखी चाट जैसे फूड आइटम्स में बैक्टीरिया पनपने की संभावना ज्यादा होती है। इन चीजों को खाने से पेट में इंफेक्शन हो सकता है, जिससे उल्टी, डायरिया और पेट दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।
इससे बचने के लिए सबसे पहले साफ-सफाई और खाने की स्टोरेज पर ध्यान देना जरूरी है। हमेशा ताजा और घर का बना खाना खाएं, और सड़क किनारे खुले में रखी चीजों से बचें। फ्रीज में रखा बासी खाना खाने से पहले जांच लें कि वह सही हालत में है या नहीं। खासतौर पर गर्मियों में हाईड्रेटेड रहना जरूरी है, ताकि शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स आसानी से निकल सकें। बच्चों और बुजुर्गों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, इसलिए उन्हें बाहर का खाना खिलाने से बचना चाहिए। सही खानपान और हाइजीन का ध्यान रखकर फूड पॉइजनिंग से आसानी से बचा जा सकता है।