hamburger icon
A
Read in English

प्याज खाने से दूर होगी आपकी य़े परेशानी!

गर्मियों में सिर्फ ठंडे ड्रिंक ही नहीं, प्याज़ का सेवन भी आपके शरीर को अंदर से ठंडा रख सकता है।ये सस्ता सुपरफूड न सिर्फ लू से बचाता है, बल्कि पाचन और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

WrittenBy

Published by: Lakshmi Sharma | Published : April 11, 2025 2:58 PM IST

Onion Benefits: गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू का खतरा सबसे ज़्यादा होता है, इसलिए लोग नींबू पानी, नारियल पानी या जूस जैसी ड्रिंक्स पर भरोसा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किचन में रखे जाने वाला एक साधारण सा प्याज़ भी गर्मी में आपकी बड़ी मदद कर सकता है? कई लोग तो जेब में प्याज़ रखकर लू से बचने की मान्यता मानते हैं, लेकिन असल में असली फायदा तो प्याज़ का सेवन करने से होता है। ये छोटा सा सब्ज़ी वाला हीरो आपके शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन और इम्यूनिटी जैसे कई काम भी करता है, जिससे ये गर्मियों में एक सस्ता सुपरफूड बन जाता है।

प्याज़ में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं और गर्म हवाओं से बचाते हैं। कच्चा प्याज़ खाने से आपके शरीर का थर्मोस्टेट रीसेट हो जाता है, इसलिए इसे सलाद में कटा हुआ डालें या रायते में मिलाकर खाएं। इससे न सिर्फ लू का डर कम होगा, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी आराम मिलेगा और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा। तो इस बार गर्मी में फ्रिज के ड्रिंक के साथ-साथ अपनी थाली में प्याज़ को भी जगह दें और खुद महसूस करें इसकी ठंडक और एनर्जी!

Related News