By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Published by: Lakshmi Sharma | Published : May 1, 2025 10:16 AM IST
Gastrointestinal Cancer: चिकन लवर्स… ये खबर सुनकर शायद आप अगली बार चिकन ऑर्डर करने से पहले थोड़ा सोचें! क्योंकि अब तक जो हेल्दी ऑप्शन समझा जा रहा था। वही आपकी सेहत के लिए रिस्क बन सकता है। एक नई रिसर्च आई है, और इसमें साफ लिखा है। अगर आप हफ्ते में 300 ग्राम से ज़्यादा चिकन खा रहे हैं, तो आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है!
"ये रिसर्च Nutrients नाम के जर्नल में छपी है। और इसमें हजारों लोगों की डाइट का एनालिसिस किया गया। नतीजा ये निकला जो लोग चिकन और अंडे बहुत ज़्यादा खाते हैं, उनमें पेट और आंत के कैंसर का खतरा उन लोगों से ज़्यादा है, जो लिमिट में खाते हैं। अब सवाल उठता है चिकन खाने से कैंसर कैसे हो सकता है? तो एक्सपर्ट्स कहते हैं- प्रॉब्लम सिर्फ चिकन में नहीं, बल्कि कैसे पाला गया? क्या खिलाया गया? उस प्रोसेस में है। बाजार में मिलने वाले कई पोल्ट्री प्रोडक्ट्स में कीटनाशक, हार्मोन और कैमिकल्स पाए गए हैं। जो कैंसर रिस्क को ट्रिगर कर सकते हैं।