By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Easy Weight Loss Tips: अब लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि वजन बढ़ना जैसे आम बात हो गई है। गलत डाइट की आदत और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण ही लोगों का वजन तेजी से बढ़ता ही जा रहा है और लोग सोचते हैं की सिर्फ जिम की मदद से वजन आसानी से कम हो सकता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे तरीके बताएंगे, जिसमें आप बिना जिम गए भी वजन कम कर सकते हैं।
वॉक करें
रोजाना वॉक करना वजन कम करने और शरीर को हेल्दी रखने का एक इजी और काफी असरदार तरीका है। इतना ही नहीं वॉक करने से ना सिर्फ वजन कम होगा बल्कि आपके पैरों की एक्सरसाइज भी होगी और अगर आपको जोड़ों में दर्द है तो उससे भी आपको आराम मिलेगा। आप अपने घर के पास या पार्क में आसानी से वॉक कर सकते हैं।
घरेलू काम करें
घर पर छोटे-मोटे काम करना किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है। जी हां, सही सुना आपने, आप घर में साफ-सफाई कर सकते हैं, बर्तन या डस्टिंग जैसे काम कर सकते हैं। इससे कैलोरी बर्न होगी और वजन कम होगा इसके साथ ही घर की थोड़ी साफ-सफाई भी हो जाएगी।