वर्किंग मदर्स का स्ट्रेस कम करने का ये है आसान तरीका

वर्किंग मां के लिए घर और ऑफिस दोनों संभालना आसान नहीं होता, लेकिन खुद की सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। जानिए कैसे आप अपने स्ट्रेस को कम करके हेल्दी लाइफस्टाइल अपना सकती हैं!

Verified VERIFIED By: Dr. Vinit Banga

Published by Lakshmi Sharma |Published : March 10, 2025 7:24 PM IST

">

Working Mothers Stress: एक वर्किंग मां के लिए अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाना आसान नहीं होता। ऑफिस का प्रेशर, घर के काम और बच्चों की देखभाल के चलते कई बार महिलाएं खुद को नजरअंदाज करने लगती हैं। लगातार भागदौड़ और जिम्मेदारियों के चलते तनाव (Stress) बढ़ने लगता है, जिसका असर उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर भी पड़ता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. विनीत बंगा का कहना है कि कामकाजी महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे खुद की हेल्थ का भी ख्याल रखें। रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज या योग करने से स्ट्रेस कम हो सकता है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

डॉ. बंगा बताते हैं कि अगर आप स्ट्रेस को कंट्रोल में रखना चाहती हैं, तो ऑफिस और घर के कामों को बैलेंस करने के लिए प्लानिंग बेहद जरूरी है। हर दिन के कामों की लिस्ट बनाएं और उसी के अनुसार काम करें। इससे आपके ऊपर काम का बोझ कम लगेगा। इसके अलावा, खुद के लिए भी समय निकालना जरूरी है, जिसमें आप अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करें जैसे- किताब पढ़ना, म्यूजिक सुनना या टहलना। इससे मानसिक शांति मिलती है और स्ट्रेस भी कम होता है। बच्चों की देखभाल और ऑफिस के काम के बीच खुद को भूल जाना सही नहीं है, क्योंकि हेल्दी माइंड और बॉडी के बिना किसी काम में फोकस कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और जरूरत पड़ने पर परिवार और दोस्तों से मदद मांगने में झिझक महसूस न करें।

TRENDING NOW

फिटनेस वीडियोView More

ब्यूटी वीडियोView More

डिज़ीज़ वीडियोView More

सेक्‍सुअल हेल्थ वीडियोView More

प्रेगनेंसी वीडियोView More

Health Calculator

लेटेस्‍ट आर्टिकल्‍स

घर में रखी चीजों से पाएं रकुल प्रीत जैसी स्किन, उन्होंने खुद बताया अपनी खूबसूरत त्वचा का राज

Rakul Preet's beauty secret : यहां हम आपको एक्ट्रेस रकुल प्रीत की ग्लोइंग स्किन के राज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी अपनी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं। आइए जानते हैं रकुल प्रीत की खूबसूरत स्किन का क्या राज है?

पॉल्यूशन से गले में हो रही है खराश, तो इन 5 जड़ी-बूटियों को करें सेवन, तुरंत मिलेगा फायदा

Herbs for Sore Throat: अगर आप पॉल्यूशन की वजह से गले की खराश से परेशान हैं, तो आप इन 5 जड़ी-बूटियों का सेवन कर सकते हैं। इनसे गले में जमा सारा बलगम आसानी से निकल जाता है।

वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा WHO ग्लोबल समिट, 53 प्रतिभागियों के मंडल ने किया MDNIY का दौरा

वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा पर WHO का दूसरा ग्लोबल समिट 3 दिन चला है। इसमें 53 प्रतिभागियों के मंडल ने MDNIY का दौरा किया।

किन बीमारियों में फायदेमंद होता है सिंघाड़ा? जाने खाने का क्या है सही तरीका

Chestnut benefits for Health : सिंघाड़े सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सर्दियों के दिनों में यह मार्केट में काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे कई  तरह की परेशानी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने के क्या फायदे हैं?

सर्दियों में जरूर खाएं देसी घी डालकर पालक और बथुआ का हरा साग, मिलेंगे ये 5 फायदे

Hara Saag Khane ke Fayde: अगर आपको भी हरा साग पसंद है, तो अब सर्दियों का मौसम आ गया है और आप जी भर के हरा साग खा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इस बारे में कुछ खास जानकारी देने वाले हैं।

कौन से मौसम में कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए? बात रही हैं शेफ पंकज भदौदिया

पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि मौसम के हिसाब से किस आटे की रोटी खानी चाहिए और इससे शरीर को क्या-क्या फायदा मिलता है।

Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!

thehealthsite subscribe now